Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, रामलला की पूजा-अर्चना की

Advertisement
Advertisement
Ayodhya : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे. उन्होंने रामलला दरबार में पूजा-अर्चना की. यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति पर भी जानकारी ली. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी. वह यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इससे पहले आज उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा. इसके बाद उन्होंने राममंदिर आंदोलन के नायक रहे रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. यहां से रामजन्मभूमि परिसर के लिए उनका काफिला रवाना हो गया. जान लें कि सीएम योगी का दिगंबर अखाड़ा से गहरा जुड़ाव है. गोरक्षपीठ की तीन पीढि़यों का यहां से जुड़ाव रहा है सीएम के गुरु अवैद्यनाथ व परमहंस की काफी घनिष्ठता थी. मुख्यमंत्री भी अपनी पीढ़ी की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं. बता दें कि दिगंबर अखाड़ा राममंदिर आंदोलन का मुख्य केंद्र रहा है . wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही