Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार में एनकाउंटर का खौफ, अपराध नहीं करूंगा... लिखे पेपर लिये थाने पहुंच रहे हिस्ट्रीशीटर

Advertisement
Advertisement
Lucknow : यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की दोबारा वापसी का खौफ नजरआने लगा है. खबर कि यहां के हिस्ट्रीशीटर और अपराधी लाइन लगाकर थाने में हाजिरी दे रहे हैं. उन्हें एनकाउंटर का खौफ सता रहा है. सहारनपुर से इसकी शुरुआत हो चुकी है. जानकारी सामने आयी है कि सहारनपुर के अलग-अलग थानों में तीन दिनों के अंदर करीब डेढ़ दर्जन हिस्ट्रीशीटरों ने हाजिरी लगाकर भविष्य में अपराध न करने की कसम खायी है. बता दें कि चिलकाना थाना में 10-11, गागलहेडी में आठ, सरसावा थाना में चार अपराधियों ने हाजिरी दी है. इसे भी पढ़ें : असम">https://lagatar.in/assam-police-killed-two-rape-accused-in-an-encounter-tried-to-escape-from-custody/">असम

पुलिस ने एनकाउंटर में रेप के दो आरोपियों को मार गिराया, हिरासत से भागने का किया था प्रयास

अपराधी अपराध न करने की कसम खा रहे हैं

थाना चिलकाना क्षेत्र की बात करें तो हिस्ट्रीशीटर अपराधी जो कई संगीन मुकदमों में कई कई बार जेल की हवा खा चुके हैं वो अब थानों में लाइन लगाकर अपनी हाजिरी दर्ज करवा रहे हैं. थाने पहुंचे अपराधी फिर से अपराध न करने की कसम भी खा रहे है. थाना गागलहेडी में 8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने थाने में पहुंच कर अपराध न करने की कसम खायी है. चार हिस्ट्रीशीटर तो अपने हाथ में अपराध नहीं करूंगा लिखे कागज  लेकर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : हिजाब">https://lagatar.in/angered-by-the-karnatak-high-courts-decision-in-the-hijab-case-the-karnataka-bandh-of-muslim-organizations-today/">हिजाब

मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से नाराज मुस्लिम संगठनों का आज कर्नाटक बंद

हिस्ट्रीशीटर अपने आप लाइन लगा कर थाने पहुंच रहे हैं

इस क्रम में सोमवार को थाना सरसावा में अवैध शराब का व्यापार करने वाले चार शातिर अपराधियों ने पहुंच कर भविष्य में अपराध न करने की कसम खायी. दिलचस्प बात यह है कि चारों शातिर थाने में अपनी मां के साथ पहुंचे थे. अपराधियों ने अपराध से तौबा करते हुए माफी मांगी और कहा कि हम आगे से कोई अपराध नहीं करेंगे. एसपी सिटी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि हर थाने के हिस्ट्रीशीटर की निगरानी रखी जाती है. वार्षिक निगरानी शुरू किये जाने पर कुछ हिस्ट्रीशीटर अपने आप लाइन लगा कर थाने पहुंच रहे हैं. अपराधियों ने कहा है कि अब हम कभी अपराध नहीं करेंगे. बता दें कि यूपी में योगी आदित्यनाथ लगातार अच्छी कानून व्यवस्था का जिक्र करते रहे हैं. उन्होंने जब पिछली बार सीएम पद की शपथ ली थी तभी सभी अपराधियों को अपराध छोड़ने या यूपी से बाहर चले जाने की सलाह दे दी थी. इस बार भी योगी के शपथ लेने से पहले इसकी बानगी देखने को मिल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही