Lagatar Desk: Gen-G के बाद Gen-Alpha अब शिक्षा व सुविधा के लिए सड़क पर हैं. बुधवार की रात यूपी के रायबरेली में जेन-अल्फा के छात्रों ने प्रदर्शन किया. उनका कहना था कि उन्हें खराब भोजन मिलता है, शिक्षक कम हैं, किताब नहीं है. बिजली के लिए लगे सोलर पैनल खराब हैं. इन व्यवस्थाओं को ठीक किया जाये.
यूपी के रायबरेली स्थित जेपी सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र बुधवार की रात तीन किमी चल कर शहर में पहुंच गये. पसीने से लथ-पथ और भूखे-प्यासे छात्रों ने प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए.
छात्रों की शिकायतें...
- - स्कूल प्रिसिंपल अवधेश कुमार यादव उनकी शिकायतें डस्टबिन में फैंक देते है.
- - पहले लगातार भोजन में कीड़े निकलते थे, अब कभी-कभार निकल रहे है.
- - किताबें और टीचर्स का अभाव है.
- - स्कूल में सोलर पैनल लगे है लेकिन खराब है. बिजली नही आती तो पढ़ाई भी नही हो पाती.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.