Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार का एक विकेट गिरा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा, अखिलेश की साइकिल पर हुए सवार

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज मंगलवार को बड़ा उलटफेर हो गया. खबर है कि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य  ने भाजपा को झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मौर्य ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा भेज दिया है.  साथ ही वह अपने समर्थकोें के साथ  भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजे गये  इस्तीफे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है. किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों के प्रति घोर उपेक्षात्मक रवैये  के कारण उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से मैं इस्तीफा देता हूं. इसे भी पढ़ें : AFSPA">https://lagatar.in/70-km-long-two-day-walkathon-in-nagaland-against-afspa-hundreds-of-people-participated/">AFSPA

के खिलाफ नगालैंड में 70 किमी लंबा दो दिवसीय वॉकथॉन, सैकड़ों लोग हुए शामिल

मौर्य का इस्तीफा भाजपा के लिए बड़ा झटका  

पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी स्वामी प्रसाद मौर्य,भाजपा  छोड़कर अखिलेश यादव की साईकिल पर सवार हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के ज्वॉइनिंग मामले को सीधे अखिलेश यादव देख रहे थेऔर बातें उनके स्तर पर ही हो रही है. मौर्य के इस्तीफे को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  यूपी">https://lagatar.in/up-elections-akhilesh-said-yogis-caste-rule-in-up-i-am-yadav-hence-the-allegation-of-yadavism/">यूपी

चुनाव में राजपूत वाद-यादव वाद की इंट्री, अखिलेश ने कहा, यूपी में योगी की जाति का राज,  मैं यादव हूं, इसलिए यादव वाद का आरोप  
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही