Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश : पीएम मोदी 25 को नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे, काले लिबास, काली टोपी और मास्क बैन

Advertisement
Advertisement
Lucknow : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को जेवर में नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे. इस क्रम में वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. खबर है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर जनसभा स्थल पर काले कपड़े, काली टोपी लगाये लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. और यहां तक कि काला मास्क पहने लोग भी  जनसभा में नहीं जा पायेंगे.  जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. इसे भी पढ़ें : बॉम्बे">https://lagatar.in/petition-filed-against-sameer-wankhede-in-bombay-high-court-pleading-for-dismissal-from-service/">बॉम्बे

हाईकोर्ट में समीर वानखेड़े के खिलाफ याचिका दायर, सेवा से बर्खास्त करने की गुहार

पीएम मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिये हैं. बताया जाता है कि  22 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जायेंगी तैयारियों का जायजा लेने 23 नवंबर को दोपहर सीएम योगी कार्यक्रम स्थल पर जायेंगे. सीएम हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था और पीएम मोदी के लिए निर्मित मंच का जायजा लेंगे.  सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मंडलायुक्त, कमिश्नर आलोक सिंह, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी,  जिलाधिकारी सुहास एलवाई, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा सांसद महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें :  राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-governor-kalraj-mishra-said-if-needed-agricultural-law-can-be-brought-again/">राजस्थान

के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा- जरूरत पड़ी तो दोबारा लाया जा सकता है कृषि कानून

 पूरे इलाके में धारा 144 लागू 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में सीआरपीसी के तहत धारा 144 लागू की गयी है. पूरे  इलाके में बिना अनुमति किसी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं होगी.  निजी ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.  जनसभा स्थल पर काले कपड़े, काली टोपी और काला मास्क लगाये लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी. खबरों के अनुसार 25 नवंबर को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम और जनसभा को देखते हुए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल से 10 किमी की परिधि सुरक्षा घेरे में रहेगी. कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे जिले में जांच तेज कर दी गयी है   संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है. जान लें कि  प्रधानमंत्री मोदी की चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में पहले स्तर पर एसपीजी के जवान मोर्चा संभालेंगे. दूसरे स्तर पर एटीएस के कमांडो, तीसरे स्तर पर सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे. साथ ही  चौथे स्तर पर पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही