Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तरप्रदेश : लोकसभा चुनाव तक 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांटेगी योगी सरकार, मान रही जीत का फार्मूला

Advertisement
Advertisement
Lucknow : उत्तरप्रदेश की सत्ता में दूसरी बार काबिज होने जा रही योगी सरकार 15 करोड़ गरीबों को बड़ी खुशखबरी देने की कवायद  में है. खबर है कि विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब भाजपा सरकार अपनी मुफ्त राशन वितरण योजना को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव तक विस्तार देने की तैयारी कर रही है. जानकारी के अनुसार खाद्य व रसद विभाग ने प्रशासन को इस संबंध में अपना प्रस्ताव भेज दिया है. सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : मसूरी">https://lagatar.in/pm-modi-told-civil-servants-in-mussoorie-understand-the-difference-between-file-and-field-the-pleasure-of-challenging-jobs-is-something-else/">मसूरी

में Civil Servants से पीएम मोदी ने कहा, फाइल और फील्ड के बीच का फर्क समझें , चैलेंजिंग जॉब का आनंद ही कुछ और होता है

कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की गयी थी

जान लें कि यूपी में कोरोना काल के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की गयी थी जिसे नवंबर 2021 तक जारी रखना था. हालांकि विधानसभा चुनाव और कोरोना महामारी के कारण लोगों की कमाई पर पड़े प्रभाव को देखते हुए योगी सरकार ने मार्च 2022 के अंत तक इस योजना को जारी रखने का एलान किया था. इसे भी पढ़ें : शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-mp-sanjay-raut-said-pm-modi-has-become-the-campaigner-of-the-kashmir-files-film/">शिवसेना

सांसद संजय राउत ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी द कश्मीर फाइल्स फिल्म के प्रचारक बन गये हैं…

भाजपा को मिली शानदार जीत के पीछे मुफ्त राशन योजना का हाथ  

योजना के तहत यूपी सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाता है. इसके अलावा एक लीटर तेल, एक किलो चना और नमक भी मुफ्त दिया जाता है. यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत के पीछे मुफ्त राशन योजना का भी बड़ा हाथ माना जा रहा है.  जानकारों का मानना है कि इसी वजह से भाजपा इस योजना को लोकसभा चुनाव 2024 तक बढ़ाने की जुगत में है. इसे भी पढ़ें :  उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-fear-of-encounter-in-yogi-government-will-not-commit-crime-history-sheeter-reaching-the-police-station-with-written-papers/">उत्तर

प्रदेश : योगी सरकार में एनकाउंटर का खौफ, अपराध नहीं करूंगा… लिखे पेपर लिये थाने पहुंच रहे हिस्ट्रीशीटर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही