Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में बोलेरो कार खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

Dehradun : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बोलेरो कार खाई में गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है. 2 लोग घायल हैं. कुमांऊ IG नीलेश आनंद ने जानकारी दी कि बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे, दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बतायी जाती है. कुमांऊ IG ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम सहित SDRF की टीमे भी घटना स्थल पर पहुंची. दुर्घटना पिथौरागढ़ जिले के मुंसियारी ब्लॉक के होकरा में हुई. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार पर सवार लोग बागेश्वर जिले के शामा गांव से होकरा जा रहे थे

कार पर सवार लोग बागेश्वर जिले के शामा गांव से होकरा जा रहे थे. वे कोकिला देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे. जानकारी के अनुसार मृतकों के शव बरामद कर लिये गये हैं. यह कार होकरा गोदाम के नजदीक 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों के शव चट्टानों पर पड़े नजर आ रहे थे. सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए.

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गयी है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही