Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में बस दुर्घटना, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत, 24  तीर्थयात्री घायल

 Uttarkashi  :   उत्तराखंड में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गयी. 24 अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गंगनानी से 50 किलोमीटर पहले हुए हादसे के दौरान बस अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गयी.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खाई में गिरते ही बस पेड़ के सहारे अटक गयी

पुलिस के मुताबिक, खाई में गिरते ही बस पेड़ के सहारे अटक गयी, जिस कारण हादसे में जनहानि कम हुई. बस भागीरथी नदी में गिरने से बच गयी. गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर जा रही बस में कुल 27 श्रद्धालु सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया और घायलों को निकालकर स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी और उत्तरकाशी जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर की रहने वाली दीपा तिवारी और हल्द्वानी की रहने वाली नीमा टेडा तथा मीना रेकवाल के रूप में हुई है. इसी स्थान पर 2010 में एक ट्रक खाई में गिरा था, जिसमें 27 कांवड़ यात्रियों की मौत हो गयी थी. वर्ष 2023 में भी यहां एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी.

मुख्यमंत्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.  प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर घायलों का हाल जाना.  कहा कि जरूरत पड़ने पर घायलों  को हायर सेंटर रेफर करें,   उन्होंने जिला  प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिये.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही