Search

 
 
 

उत्तराखंड : पर्यटकों से भरी कार उफनती नदी में गिरी, 9 लोगों की मौत,एक लड़की को बचाया गया

 
Uttarakhand : उत्तराखंड के उफनती नदी में पर्यटकों से भरी कार गिर गयी है. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि एक लड़की और महिला को बचा लिया गया है. यह हादसा शुक्रवार सुबह हुई है. घटना की सूचना एसडीआरएफ और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पढ़ें -शेयर">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-boom-for-the-fifth-consecutive-day-sensex-rose-297-points-asian-paints-shares-fell-1-12-percent/">शेयर

बाजार में लगातार पांचवें दिन बढ़त जारी, सेंसेक्स 297 अंक चढ़ा, एशियन पेंट्स के शेयर 1.12 फीसदी लुढ़के 
इसे भी पढ़ें- जापान">https://lagatar.in/former-japanese-prime-minister-shinzo-abe-shot-during-speech-admitted-to-hospital-condition-critical/">जापान

के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गयी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत गंभीर

पंजाब के लोग उत्तराखंड में घूमने आये थे

यह हादसा रामनगर कोटद्वार रोड के बीच स्थित कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला जोन में हुआ है. बताया जा रहा है कि पंजाब के लोग उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर घूमने आये हुए थे. यह सभी आर्टिगा गाड़ी में सवार थे. आज सुबह 5 बजे कार रामनगर की ढेला नदी के नजदीक पहुंची.बारिश के कारण पुल के ऊपर पानी बह रहा था. ड्राइवर तेज रफ्तार से पुल पार करा रहा था. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गयी और नदी में गिर गयी. इसे भी पढ़ें- Corona">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-102-new-patients-found-in-24-hours-468-active-cases/">Corona

Update : झारखंड में 24 घंटे में मिले 102 नये मरीज, एक्टिव केस बढ़कर 468

9 लोगों का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ

स्थानीय लोगों ने बताया कि आर्टिगा कार कॉर्बेट की ओर जा रही थी. लोगों ने लाइट मारकर और हाथ हिलाकर गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर आगे बढ़ता गया और तेज बहाव में बह गया. राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही बचाव दल ने राहत शुरू किया. कार सवार सभी लोग पानी में बह चुके थे. आनन फानन में आसपास के इलाकों में सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया.बचाव दल ने एक 22 साल की लड़की और महिला को बचा लिया जबकि 9 लोगों का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ. बता दें कि इस जगह पर कई बार हादसे हो चुके है. नदी पर ऊंचा पुल बनाने की बात प्रशासन कहता रहा है. पहले भी यहां बारिश के दौरान इस तरह की हादसे हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें- हॉलीवुड">https://lagatar.in/hollywood-actor-james-caan-passed-away-the-godfather-fame-breathed-his-last-at-the-age-of-82/">हॉलीवुड

एक्टर James Caan का निधन, ‘द गॉडफादर’ फेम ने 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही