Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में हिली धरती, लोगों में डर

Uttarakhand : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गयी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रविवार सुबह 8 बजकर 58 मिनट पर पिथौरागढ़ की धरती हिली. भूकंप के केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 23 किलोमीटर नॉर्थ नॉर्थ वेस्ट था. हालांकि भूकंप से अभी तक कोई हताहत की खबर नहीं है. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, फिर भी वहां के लोग डरे हुए हैं. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/big-news-came-from-america-fbi-searched-president-bidens-residence/">अमेरिका

से आयी बड़ी खबर, एफबीआई ने राष्ट्रपति बाइडन के आवास की तलाशी ली, गोपनीय दस्तावेज बरामद किये) 

13 जनवरी को जोशीमठ में भी आया था भूकंप

उत्तराखंड का उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ का इलाका भूकंप की दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है. गौरतलब है कि इससे पहले 9 नवंबर 2022 को पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था. वहीं 13 जनवरी को जोशीमठ की भी धरती हिली थी. उत्तरकाशी में देर रात आये भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गयी थी. इस भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी गहराई में था. इसे भी पढ़ें : उपेंद्र">https://lagatar.in/nitish-kumar-said-on-upendra-kushwahas-proximity-to-bjp-he-keeps-on-coming-and-going-only-he-should-know-what-is-in-his-mind/">उपेंद्र

कुशवाहा की बीजेपी से नजदीकी पर बोले नीतीश कुमार, वो आते-जाते रहते हैं, मन में क्या है, यह वही जानें

जोशीमठ त्रासदी के बाद लोगों में भय का माहौल

दरअसल उत्तराखंड के जोशीमठ में त्रासदी के बाद उत्तराखंड के कई हिस्सों से भयानक तस्वीरें सामने आयी थीं. जोशीमठ ही नहीं उत्तराखंड में अलग-अलग हिस्सों में जमीनों में दरारें देखने को मिल रही थीं. ऋषिकेष से कुछ दूर कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उत्तरकाशी भी बड़ी दरारों से अछूते नहीं रहे. जोशीमठ त्रासदी के बाद उत्तराखंड के लोग सतर्क हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-kicks-off-amid-tight-security-in-jks-kathua/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रस्थान किया

[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही