Search

 
 
 

उत्तराखंड : भाषण के बाद मंच का शुद्धीकरण, खड़गे ने कहा, मेरा अपमान हुआ, जेपी नड्डा ने घटना की निंदा की

मल्लिकार्जुन खड़गे आज राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया.उन्होंने मांग की कि मंच का शुद्धीकरण करने वाले लोगों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट (अस्पृश्यतअधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाये.
 

NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद मंच के शुद्धीकरण किये जाने की घटना पर नाराजगी जताई है. खड़गे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया,

 

 

मैं इस बात को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता.  मैंने कभी किसी से यह नहीं कहा कि मैं दलित हूं, मेरी रक्षा करो.  मुझमें लड़ने की शक्ति है और मैं लड़ता हूं. लेकिन हल्द्वानी में स्टेज का शुद्धीकरण कर मुझे  छुआछूत का अहसास कराया गया.  मेरा घोर अपमान किया गया. 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे आज राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया.उन्होंने मांग की कि मंच का शुद्धीकरण करने वाले लोगों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट (अस्पृश्यता अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाये.

 

मामला यह है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित किया था.  आरोप है कि उनके जाने के बाद कथित तौर पर भाजपा से जुड़े कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने गंगाजल से धो कर और हवन कर मंच का शुद्धीकरण किया. 
 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर राज्यसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन भारी हंगामा हुआ.  सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा, भाजपा इस तरह की गतिविधियों का कभी समर्थन नहीं करती है.

 

श्री नड्डा ने कहा,  यह पूरे देश के लिए खेद का विषय है.  उन्होंने इस मामले की  जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया. राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा, छुआछूत से बड़ा कोई पाप नहीं है.  सभापति ने सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों की पहचान करने और उन्हें दंड देने के निर्देश दिये. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही