Amethi : उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक और दहलाने वाली वारदात सामने आई है. अमेठी में गुरुवार की रात दलित ग्राम प्रधान के पति को अगवा कर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के बंदोईया गांव में घटी. घर के समीप बाउंड्रीवाल के भीतर ग्राम प्रधान के पति अर्जुन (40) गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिले थे.परिजनों द्वारा लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है. कोई अनहोनी न हो इसलिए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इधर अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने इस मामले में दखल दिया और पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा. इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Uttarpradesh : दलित ग्राम प्रधान के पति को जिंदा जलाया, गांव में तनाव
Last Updated: Oct 30, 2020 12:00 AM (IST)