Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची सदर अस्पताल में डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ के 19 पदों पर वैकेंसी

Ranchi: सदर हॉस्पिटल सुपरस्पेशियलिटी में 500 बेड के संचालन के लिए मैनपावर बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है. इसके लिए हॉस्पिटल में वैकेंसी निकाली गई है. जहां कार्डियोलॉजिस्ट से लेकर कई अन्य पदों पर नियुक्ति की जानी है. इसके अलावा हॉस्पिटल के बेहतर संचालन के लिए फ्लोर मैनेजर और सुपरवाइजर भी बहाल किए जाएंगे. इनकी नियुक्ति फिलहाल एक साल के लिए की जाएगी. वहीं आने वाले समय में इन्हें एक्सटेंशन भी मिलेगा. यह रिक्तियां 19 पदों के लिए निकाली गई हैं. इसमें कार्डियोलॉजिस्ट के 1, एनेस्थिसिया के1, जेनरल मैनेजर मेडिकल ऑफिसर के 2, फ्लोर मैनेजर के 3, सुपरवाइजर के 2, आरोग्य मित्र के 3 और अटल क्लिनिक सपोर्ट स्टाफ के 7 पद हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही