Search

 
 
 

रिम्स में टेक्निकल ऑफिसर और कंसल्टेंट के 2 पद पर निकली वैकेंसी

 
Ranchi: रिम्स में टेक्निकल ऑफिसर और टेक्निकल कंसल्टेंट के 2 पदों पर बहाली के अलग-अलग विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं. एक वैकेंसी स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सीवियर एक्यूट मालन्यूट्रेशन में स्टेट टेक्निकल कंसलटेंट के लिए निकाली गई है. इस पद पर 31 दिसंबर तक सेवा ली जाएगी. जबकि सेवा अवधि तक रिम्स प्रबंधन द्वारा 85 हजार का भुगतान किया जाएगा. इसके अतिरिक्त टीए, डीए व कम्यूनिकेशन भत्ता भी दिया जाएगा. इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई. वहीं, इसमें पब्लिक हेल्थ, सोशल साइंस या न्यूट्रिशियन पर मास्टर डिग्री के साथ न्यूट्रिशन या स्वास्थ्य संबंधित कम्यूनिटी में 5 साल का कार्यानुभव होना अनिवार्य है. इधर, दूसरी वैकेंसी झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा एसआरएल रिम्स में टेक्निकल ऑफिसर के पद के लिए निकाली गई है. इस पद में भी नियुक्ति अनुबंध पर की जाएगी. 35 हजार मासिक भुगतान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- बिजली">https://lagatar.in/register-a-complaint-related-to-electricity-here-save-these-numbers/">बिजली

से संबंधित शिकायत यहां दर्ज कराएं, सेव कर लें ये नंबर्स
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही