Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है :  लातेहार DC

Advertisement
Advertisement
Latehar: कोरोना संक्रमण पर जीत एवं जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण को लेकर उपायुक्त अबु इमरान लगातार प्रयत्नशील हैं. इसी क्रम में उपायुक्त शुक्रवार को लातेहार सदर प्रखंड के पोचरा गांव पहुंचे और कोविड टीकाकरण का निरीक्षण किया. डीसी ने पोचरा पंचायत सचिवालय में हो रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने टीका दे रही एएनएम से टीकाकरण कार्य के बारे में जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड एवं पंचायत में शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें. कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में हम सभी को पूरी सावधानी बरतनी होगी. कोरोना से बचाव के लिए स्वयं टीका लें एवं आस-पड़ोस के व्यक्ति जो अब तक टीकाकरण नहीं करवाऐं है, उन्हें टीका लेने के लिए प्रेरित करें. इसे भी पढ़ें-   पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-security-lapse-case-central-team-reached-punjab-for-investigation-next-hearing-will-be-held-in-supreme-court-on-monday/">पीएम

मोदी सुरक्षा चूक मामला :  केंद्रीय टीम जांच के लिए पहुंची पंजाब, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई        

DC ने कहा - जीवन बचाना है तो टीका लगाना होगा

DC ने कहा कि जीवन बचाना है तो टीका लगाना होगा. कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है. उपायुक्त ने आमजनों से मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की बात कही. उन्होंने लोगों से अपील किया कि अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें. इस दौरान उपायुक्त ने मननचोटग स्थित कल्याण हॉस्पिटल में बनाए गए पीडियाट्रिक आइसीयू का भी निरीक्षण किया. उन्होंने पीडियाट्रिक आइसीयू को क्रियाशील करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. इसे भी पढ़ें- सिद्धू">https://lagatar.in/sidhus-attack-on-the-center-people-were-not-in-the-rally-so-modi-was-masquerading-as/">सिद्धू

का केंद्र पर हमला, रैली में नहीं थे लोग, इसलिए स्वांग रच रहे मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही