Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को शहरी क्षेत्र में 14 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 36 टीका केंद्रों पर 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि कीनन स्टेडियम सेशन साईट कल पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ही संचालित किया जाएगा. उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे ससमय केंद्र पर पहुंच कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा त्योहार के मद्देनजर 14 व 15 अक्टूबर को जिले में टीकाकरण कार्य बंद रहेगा. 16 अक्टूबर (शनिवार) को टीकाकरण सेंटर पूर्ववत सन्चालित किये जायेंगे.
पूर्वी सिंहभूम : दुर्गा पूजा में टीका केंद्र घटाए गए, 14-15 को नहीं होगा टीकाकरण
Last Updated: Oct 12, 2021 12:00 AM (IST)