Search

निजी अस्पतालों के लिए तय हुई वैक्सीन की कीमत, कोविशील्ड 780, कोवैक्सिन 1410 और स्पुतनिक 1145 रुपये में मिलेगी

New Delhi : निजी अस्पतालों के लिए केंद्र सरकार ने तय की वैक्सीन की कीमत. निजी अस्पतालों में कोवीशील्ड सबसे सस्ती कीमत पर मिलेगी. यह 780 रुपये में मिलेगी. सबसे महंगी कोवैक्सिन होगी, जो निजी अस्पतालों को 1410 रुपये में मिलेगी. स्पुतनिक V की कीमत 1145 रुपये होगी. राज्यों को मुफ्त वैक्सीन देने के ऐलान के अगले ही दिन केंद्र सरकार ने वैक्सीन का एक बड़ा ऑर्डर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को 44 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर जारी किया. इसमें 25 करोड़ कोवीशील्ड और 19 करोड़ कोवैक्सिन शामिल हैं. सरकार ने कंपनियों को ऑर्डर की 30% रकम भी एडवांस में जारी कर दी है.

केंद्र की तरफ से राज्यों को वैक्सीन के जितने डोज मिलेंगे, उनमें राज्यों को प्राथमिकता तय करनी होगी. इस प्रायोरिटी में हेल्थकेयर वर्कर्स सबसे ऊपर रहेंगे. इसके बाद 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग और फिर उन लोगों को प्राथमिकता देनी होगी, जिनकी दूसरी डोज बाकी है. इसके बाद 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का नंबर आएगा. इनके वैक्सीनेशन के लिए राज्य सरकार अपने हिसाब से प्रायोरिटी तय कर सकेगी.

इसे भी पढ़ें - रूपा">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-orders-inquiry-in-roopa-tirkey-death-case/84893/">रूपा

तिर्की मौत मामले में सीएम ने दिये जांच के आदेश, जांच आयोग का गठन

18 प्लस का फ्री वैक्सीनेशन 21 जून से

सोमवार राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को भी फ्री वैक्सीन का फायदा मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम की नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इसके मुताबिक केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माता कंपनियों से 75% डोज खरीद कर राज्यों को मुफ्त में देगी, लेकिन राज्यों को वैक्सीन के डोज वेस्ट करने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें मिलने वाली सप्लाई पर असर पड़ेगा.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//