Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैद्यनाथ राम और नारायण दास को विधानसभा आश्वासन समिति से हटाया जाय : पुष्कर महतो

Advertisement
Advertisement
Chandwa : झारखंड आंदोलनकारी मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष पुष्कर महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक वैद्यनाथ राम और विधायक नारायण दास को झारखंड विधानसभा आश्वासन समिति के सदस्य पद से हटाया जाय. पुष्कर महतो ने कहा कि बैद्यनाथ राम और नारायण दास झारखंड राज्य के आंदोलनकारी के मान सम्मान, पहचान, नियोजन एवं पेंशन के मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं. झारखंड आंदोलनकारी के सवालों को लेकर आश्वासन समिति की कई बैठकें अब तक हो चुकी है लेकिन बैद्यनाथ राम एवं नारायण दास अपने दायित्वों का निर्वाह नहीं कर पाये. आश्वासन समिति की बैठकों में उपस्थित नहीं होते हैं, जिसके कारण झारखंड राज्य के आंदोलनकारी के मामले लंबित रह जाते हैं. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-criminals-of-kodha-gang-arrested-in-robbery-case-from-kodermas-couple/">गिरिडीह

: कोडरमा के दंपती से लूट मामले में कोढा गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

दोनों विधायक आंदोलनकारियों के मुददे पर गंभीर नहीं : पुष्कर महतो

पुष्कर महतो ने कहा कि इसलिए ऐसे विधायकों को जो अलग राज्य के आंदोलनकारी के मामले में गंभीर नहीं हैं, उन्हें फौरन ही आश्वासन समिति से हटा दिया जाना चाहिए. या फिर विधायकों को स्वत: अपना नाम वापस ले लेना चाहिए. अन्यथा आने वाला दिनों में झारखंड आंदोलनकारी उन्हें स्वयं हटा देंगे. पुष्कर महतो ने कहा कि जो झारखंड आंदोलनकारियों के हित में काम करेगा झारखंड आंदोलनकारी उन्हें ही बर्दाश्त करेंगे.

मथुरा महतो-विनोद सिंह को बनायें सदस्य : पुष्कर महतो

पुष्कर महतो ने सरकार से मांग की है कि आंदोलनकारी के मामले में गंभीर व कर्तव्यनिष्ठ विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विधायक विनोद कुमार सिंह को सरकार आश्वासन समिति में रखे. जैसा कि विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विधायक विनोद कुमार सिंह विधानसभा की प्रत्येक कमेटी में अपना बहुमूल्य समय देते हैं. मामलों का निष्पादन करते रहे हैं. विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विधायक विनोद कुमार सिंह के आश्वासन समिति के सदस्य बनने से झारखंड आंदोलनकारियों का भरोसा और विश्वास और बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hemant-soren-has-no-right-to-remain-in-power-salkhan/">बोकारो

: हेमंत सोरेन को सत्ता में बने रहने का हक नहीं – सालखन मुर्मू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही