Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला स्थापना दिवस पर बोले वैद्यनाथ राम- लातेहार का गौरवशाली इतिहास

Latehar:   लातेहार जिला के स्थापना दिवस पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंडित दीन दयाल नगर भवन में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, उपायुक्त भोर सिंह यादव और एसपी अंजनी अंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर वैद्यनाथ राम ने कहा कि जिले लातेहार जिले का एक गौरवशाली इतिहास रहा है. ब्रिटिश हुकूमत के दौरान वर्ष 1924 में लातेहार को अनुमंडल बनाया गया था. 4 अप्रैल 2001 को लातेहार को जिला का दर्जा प्राप्त हुआ. इससे पहले यह पलामू का एक अनुमंडल था. लातेहार में हरी-भरी वादियां, ऊंचे पर्वत और जंगलों में महुआ व पलाश की खुशबू है. लातेहार जिला प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है. इसे भी पढ़ें :आईपीएल">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhoni-on-second-number-in-terms-of-earning-from-ipl/">आईपीएल

से कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी

नक्सल प्रभावित होने के कारण लातेहार नहीं कर पाया अपेक्षित विकास- विधायक

विधायक ने कहा कि लातेहार जिला अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से जिले का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है. लेकिन पुलिस एवं सीआरपीएफ के द्वारा चलाये गये अभियान से जिले में नक्सलवाद पर काबू पा लिया गया है. उपायुक्त ने कहा कि 4 अप्रैल 2001 को पलामू जिला से अलग होकर लातेहार जिला बना था. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के उच्च स्तर को प्राप्त करने हेतु सतत प्रयत्नशील हैं. उन्होंने कहा कि जिला के प्रखंड मुख्यालयों में एससी व एसटी छात्रावास का निर्माण किया जाएगा.

छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मौके पर जैक बोर्ड की दसवीं परीक्षा 2022 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार के छात्र राहुल रंजन तिवारी, प्रथम झारखंड स्कूल ओलंपियाड 2022 में सामान्य ज्ञान विषय पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्तोन्न्त उच्च विद्यालय सेमरसोत, बालूमाथ के छात्र मोहसीरा परवीन, झारखंड कला उत्सव 2022 में कला के क्षेत्र में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार की छात्रा नीशी रानी, खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2022 में हॉकी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले संत जोसेफ उच्च विद्यालय महुआडांड़ की हॉकी टीम को विधायक और उपायुक्त ने सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :परिवारवादी">https://lagatar.in/familyist-parties-have-no-moral-right-to-speak-on-democracy-deepak-prakash/">परिवारवादी

पार्टियों को लोकतंत्र पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं- दीपक प्रकाश

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

विकास मेला कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई. इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया. इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियो का वितरण भी किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही