Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैश्य समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, जागें समाज के लोग : ज्ञान शंकर

Ashish Tagore Latehar : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर ने कहा कि आज भी वैश्य समुदाय पिछड़ाहै. 55 प्रतिशत आबादी के बावजूद भी वैश्य समाज को वह हक व अधिकार अब तक नहीं मिल पाया है, जिसका वे हकदार हैं. आज तक वैश्य समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. अब अपने हक एवं अधिकार के लिए एक मंच पर आने की आवश्यकता है. ज्ञान शंकर रविवार को स्थानीय माको डाक बंगला में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. ज्ञान शंकर ने आगे कहा कि वैश्यों के वोट से ही पांच प्रतिशत आबादी वाले राजनीति कर रहे हैं. वैश्य अपनी ताकत को समझें और एक मंच पर आएं. पलामू की महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि राष्ट्र व समाज के निर्माण में वैश्य समाज की अहम भूमिका है. अगर वैश्य समाज चाहे तो वह मुकाम हासिल कर सकता है, जिसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता है. लेकिन इसके लिए हमें एकजुट होना होगा. राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि लातेहार जिला में ओबीसी का आरक्षण शून्य है. वैश्य समाज के छात्र नौकरियों से वंचित हो रहे हैं. कार्यक्रम को जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महेंद्र शौंडिक, संजय चौधरी, सतीश शौंडिक, जुगल किशोर, अहिल्या गुप्ता, अरविंद गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद, राजेश गुप्ता व सुधीर अग्रवाल आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. अतिथियों का स्वागत किया गया. मंच संचालन रमेश गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में तैलिक समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद, अधिवक्ता राजमणि प्रसाद, अभिनंदन प्रसाद, जवाहर अग्रवाल,अरुण प्रसाद साहू, डॉ. विजय, सुनीता देवी, मुरारी प्रसाद, अर्जुन प्रजापति, अवध किशोर यादव, सत्यनारायण प्रसाद, अवधेश ठाकुर, मनमोहन चंद्रवंशी, डोमन यादव, मथुरा प्रसाद, गणेश प्रसाद, देवकी नंदन, यदुनंदन प्रसाद व भोला प्रसाद समेत वैश्य समाज के कई लोग उपिस्थतथे. इसे भी पढ़ें : 1932">https://lagatar.in/rjd-is-with-the-local-policy-decision-based-on-1932-khatian-tejashwi-yadav/">1932

खतियान पर आधारित स्थानीय नीति के फैसले के साथ है आरजेडी: तेजस्वी यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही