Search

 
 
 

रांची: ओडिशा के राज्यपाल से मिला वैश्य मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल

 
Ranchi: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से उनके धुर्वा स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. साथ ही उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की. वैश्य मोर्चा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए दास ने कहा कि पूरे प्रदेश में दौरा करें और समाज हित में काम करते रहें. मेरी शुभकामनाएं हमेशा साथ रहेंगी. प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, प्रधान महासचिव इंदु भूषण गुप्ता, उप प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद एवं छात्र मोर्चा के अध्यक्ष युवराज साहु ने वैश्य मोर्चा के गतिविधियों की जानकारी दी और उन्हें भरोसा दिलाया कि वैश्य मोर्चा उनका व समाज का कभी विश्वास टूटने नहीं देंगे. प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु अमेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - संसद">https://lagatar.in/winter-session-uproar-over-adani-soros-issue-again-today-lok-sabha-rajya-sabha-adjourned/">संसद

का शीतकालीन सत्र : आज फिर अडानी-सोरोस मुद्दे पर हंगामा, लोकसभा- राज्यसभा स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही