Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष वैश्य मोर्चा का शपथ ग्रहण समारोह, 22 दिसंबर को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

 Ranchi : मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल के पास रविवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने केंद्रीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समाज और संगठन के प्रति निष्ठा रखने एवं संघर्ष में समर्पित भाव से साथ देने की शपथ दिलाई.  पदाधिकारियों, सदस्यों एवं जिलाध्यक्षो को निर्देश दिया गया कि 16 दिसंबर को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों में वैश्य मोर्चा का झंडा लगा कर झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की जाये. तय किया गया कि सभी स्तर के पदाधिकारियों के लिए  22 दिसंबर को रांची में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा.  इसके पूर्व वैश्य मोर्चा के सदस्यो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

सरकार और प्रशासन द्वारा  समाज अनदेखी की जाती रही है

मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि संविधान में वैश्य एवं पिछड़ों के समग्र विकास के लिए काफी प्रावधान किये गये हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी की जाती रही है. यह काफी दुखद है. वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में जुझारू आंदोलन शुरू करना होगा. अब उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वैश्य एवं ओबीसी के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया गया.

वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों ने शपथ ली

शपथ ग्रहण करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, हीरानाथ साहु, मोहन साव, वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु, रामसेवक प्रसाद, डॉ. माधवचंद्र मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, लक्ष्मण साहु, प्रमोद चौधरी, प्रधान महासचिव इंदुभूषण गुप्ता, उप-प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता उपेन्द्र प्रसाद, अशोक गुप्ता, केंद्रीय महासचिव दिलीप प्रसाद, कपिल प्रसाद साहु, विष्णु मंडल, गजेंद्र केशरी, रामाशंकर राजन, शिव प्रसाद साहु, केंद्रीय सचिव ध्रुव साह, चतुर साहु, संगठन महासचिव कृष्णा प्रसाद साहु, अनिल वैश्य, केंद्रीय संगठन सचिव लखन अग्रवाल, जगदीश साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य नरेश साहु, संजय कुमार साहु, रांची जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहु, देवघर जिलाध्यक्ष राजकुमार बर्णवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेणू देवी, कार्यकारी अध्यक्ष दीपारानी कुंज, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु, सचिव आदित्य पोद्दार, छात्र मोर्चा अध्यक्ष युवराज कुमार, मनोज चौरसिया, डॉ. युगेश प्रजापति, जितेन्द्र चौधरी आदि  शामिल थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही