Search

 
 
 

वैशाली : मनचले युवकों ने पुजारी को पीट-पीटकर मार डाला

 
Vaishali :   बिहार में अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित सतपुरा गांव का है. जहां मनचले युवकों ने मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी. अपराधी को घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है.

भजन बजाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, शिव मंदिर में भजन चल रहा था. तभी कुछ लोग आये और भजन बंद करने के लिए कहा. जिसके बाद पुजारी शिव नारायण गिरी के शिष्य ने आवाज कम कर दी. लेकिन वे लोग भजन बंद करने पर अड़े रहे. ऐसे में विवाद बढ़ गया और वे पुजारी के शिष्य को पीटने लगे. तभी पुजारी शिव नारायण गिरी बीच-बचाव करने आये तो युवकों ने पुजारी को पीटने लगे. उन्होंने पुजारी को इतनी बेहरमी से पीटा की, उनकी मौत हो गयी.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही