Vaishali : बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार में नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में कमरे में मिला है. महिला की पहचान रेणू कुमारी (24 वर्षी) के रूप में हुई है. वह समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव की थी. आठ महीने पहले उसकी शादी कन्हौली गांव निवासी विपुल पासवान के बेटे नीरज के साथ हुई थी. लड़की के मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मायकेवालों का कहना है कि रेणू का पति और उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे. रेणू ने अपने मायकेवालों से कई बार इसकी शिकायत भी की थी.
वैशाली : नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में कमरे में मिला, मायकेवालों ने ससुरालवालों पर लगाया आरोप
Last Updated: Feb 02, 2024 12:00 AM (IST)