Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल पक्ष फरार

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पोज्हिया पिपर पाती गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है, जो खजुरिया करताहा गांव निवासी महेश राय की पुत्री थी.
Advertisement
Advertisement

Bihar : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पोज्हिया पिपर पाती गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मृतका की पहचान रानी कुमारी के रूप में हुई है, जो खजुरिया करताहा गांव निवासी महेश राय की पुत्री थी. रानी की शादी वर्ष 2022 में सोनू राय, पिता धनेश्वर राय उर्फ लोहा राय के साथ हुई थी.

 

 

सूचना मिलने ही मौके पर पुलिस पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए  अस्पताल भेज दिया. फिलहाल ससुराल के सभी सदस्य फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

 

जानकारी के अनुसार, दहेज में कूलर और फ्रिज नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष रानी को लगातार प्रताड़ित करता था. बीते मंगलवार को परिजनों को सूचना मिली कि रानी को जहर खिला दिया गया है. जब वे ससुराल पहुंचे तो रानी की हालत गंभीर थी ससुरालवालों ने लोकलाज और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से मामले को छुपाने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए.

 

इलाज के बाद रानी को दोबारा ससुराल भेज दिया गया.गुरुवार को अचानक परिजनों को सूचना मिली कि रानी की हत्या कर दी गई है. जब वे ससुराल पहुंचे तो घर बंद था. ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर रानी का शव बिछावन पर पड़ा मिला. कमरे के आसपास लाठी, डंडे और ईंटें पड़ी थीं, जिससे आशंका है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है.मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही