Search

 
 
 

वैशाली : हथियार के बल पर Axis Bank से एक करोड़ 15 लाख की लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 
Vaishali : बिहार के वैशाली जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. लालगंज थाना स्थित एक्सिस बैंक से एक करोड़ 15 लाख की लूट हुई है. हथियार के बल पर पांच अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और वहां से फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद लालगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. वैशाली के सदर डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारी भी बैंक ब्रांच पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है. (पढ़ें, मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-due-to-negligence-departmental-officers-government-suffered-a-loss-more-than-two-thousand-crores/">मॉनसून

सत्र : विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को हुआ दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान)

बिहार में नहीं थम रहा बैंक लूट की वारदात 

बिहार में बैंक लूट की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते कुछ महीनों में हथियार के बल पर अपराधियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है. बीते 18 जुलाई को नालंदा के अस्थावां में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से 14 लाख की लूट हुई थी. अपराधियों ने विरोध करने पर एक ग्राहक को चाकू भी मार दिया था. इससे पहले मुजफ्फरपुर के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में साढ़े 9 लाख की लूट हुई थी. इसे भी पढ़ें : विष्णु">https://lagatar.in/ed-produced-vishnu-agarwal-in-court-sought-7-days-remand/">विष्णु

अग्रवाल को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिनों की रिमांड मांग सकती है ED
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही