Search

 
 
 

वैशाली :  सड़क हादसे में दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-22 पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए
 

Bihar : बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-22 पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दर्दनाक घटना गोरौल थाना क्षेत्र स्थित गोढीया सब्जी मंडी के पास घटी, जब एक तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से जा टकराई.

 

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शब को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई.

 

मृतकों की पहचान गोढीया गांव निवासी योगेंद्र शाह के 40 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार और भगवानपुर थाना क्षेत्र के खिडखौआ गांव निवासी बैजनाथ पटेल के 42 वर्षीय पुत्र सरोज पटेल के रूप में की गई है.पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, जबकि हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया

 

 

बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात लगभग सात बजे सभी लोग गोढीया से एक बारात में शामिल होने मुजफ्फरपुर गए थे.लौटते समय तड़के करीब चार बजे गोढीया सब्जी मंडी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे से मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही