Search

 
 
 

लोहरदगा: हेलीकॉप्टर से पोलिंग पार्टियों को पहुंचाया गया वज्रगृह

 
Lohardaga: 72- लोहरदगा विधानसभा में विस चुनाव जिला और पुलिस प्रशासन के बेहतर समन्वय से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. यहां दूसरे दिन लोहरदगा विस क्षेत्र के वैसे मतदान केंद्र जहां पर हेलीकाप्टर से पोलिंग पार्टियों को पहुंचाया गया था, उन सभी पोलिंग पार्टियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से सुरक्षित तरीके से बाजार समिति प्रांगण में बनाई गई वज्रगृह लाया गया. बता दें कि 72-लोहरदगा और 69 बिशुनपुर अंश में विस चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसे लेकर लोहरदगा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कमर कस ली थी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. साथ ही सभी मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई थी. डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन जमां पूरे चुनावी गतिविधियों पर पल-पल की नजर बनाए रखे थे. इसे भी पढ़ें - SDM">https://lagatar.in/rajasthan-the-case-of-slapping-sdm-heats-up-supporters-take-to-the-streets-demanding-arrest-of-naresh-meena/">SDM

को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम व आगजनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही