Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेलेंटाइन डे का तोहफा या धोखा, लड़की से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने करा दी शादी

Jaideep Kumar Barhi : बरही की दुलमहा पंचायत के बुढ़ीडीह के ग्रामीणों ने प्रेमीयुगल की शादी कराकर उन्हें वेलेंटाइन डे की सौगात दे दी. दरअसल प्रेमी युगल की पहले फोन पर बात होती थी और फिर लड़का मंगलवार को अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने पहुंचा. ग्रामीणों को पता था कि दोनों के बीच सालभर से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, तो उन्होंने उनकी शादी कराकर बरही थाना पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया कि बरकट्ठा प्रखंड के कोल्हूआ कुदुर गांव के सीताराम यादव का 24 वर्षीय बेटा पिंटू कुमार यादव बरही प्रखंड की दुलमहा पंचायत के बुढ़ीडीह की 18 वर्षीय पूनम कुमारी पिता : जागेश्वर यादव से सोमवार को मिलने आया था. सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे, तो दोनों को एक साथ देखा. उसकी सूचना लड़के के परिजनों को दी गई. अगले दिन मंगलवार को फैसले की बात कही गई. दोनों प्रेमी युगल रात भर ग्रामीणों के कब्जे में रहे. मंगलवार को ग्रामीणों ने स्थानीय बालेश्वर यादव की अगुवाई में परिजनों के आने के पूर्व स्थानीय मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराकर बरही थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/candwa-half-a-km-away-school-children-go-for-mid-day-meal/">चंदवा

: आधा किमी दूर मिड डे मील के लिए जाते हैं स्कूली बच्चे

शादी का किया विरोध, लड़के की मां ने डीएसपी से लगाई गुहार

शादी की सूचना मिलते ही लड़के के गांववालों और उसके परिजनों ने शादी का विरोध किया. लड़के की मां मंजू देवी ने प्रशासन को आवेदन देते हुए आरोप लगाया कि गांव वाले पहले तो लड़की से फोन करवाकर उसके बेटे को बुलवाया और बाद में जबरन प्रशासन या अभिभावकों की अनुपस्थिति में शादी करवा दी. इस संबंध में परिजनों ने थाना प्रभारी के नहीं होने पर डीएसपी से मुलाकात कर उचित न्याय की गुहार लगाई है. शादी से नाराज लड़के ने ग्रामीणों पर मारपीट कर शादी करवाने का आरोप लगाया है. लड़के ने कहा कि वह पुणे में काम करता है. उसे धोखे से बुलाया गया, इसके पूर्व वह कभी भी लड़की से नहीं मिला था. ग्रामीणों का कहना है कि इन दोनों के बीच पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों स्वजातीय हैं. इस मामले के सुलह-समझौते में दुलमहा मुखिया नारायण यादव, मलकोको मुखिया विजय कुमार यादव, पूर्व पंसस मनोज कुमार यादव, स्थानीय बालेश्वर यादव, बालेश्वर यादव डीलर, रामू महतो, संतोष यादव, अशोक रविदास, दिनेश पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ललित कुमार उच्च न्यायालय गए हुए थे. उन्होंने दूरभाष पर बताया कि ग्रामीणों ने गलत किया है. जबरदस्ती किसी की शादी नहीं कराई जा सकती है. इसकी सूचना प्रशासन को देनी चाहिए थी. उन्होंने बताया कि वह बरही पहुंचकर मामले की जांच करेंगे. इसे भी पढ़ें : विरोधियों">https://lagatar.in/the-development-of-jharkhand-is-not-being-digested-by-the-opponents-hemant-soren/">विरोधियों

को हजम नहीं हो रहा झारखंड का विकास : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही