Lagatar desk : आज यानी 7 फरवरी 2026 को रोज डे मनाया जा रहा है. आज से ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. आइए जानते हैं कि रोज डे का वैलेंटाइन डे से क्या संबंध है और इसे मनाने की परंपरा कैसे शुरू हुई.
रोज डे क्यों है खास?
रोज डे वैलेंटाइन वीक का पहला दिन होता है. इसे इसलिए खास माना जाता है क्योंकि गुलाब के फूल के माध्यम से बिना शब्दों के भी दिल की बातें कही जा सकती हैं. गुलाब को भावनाओं की भाषा कहा जाता है और इसके अलग-अलग रंग अलग-अलग संदेश देते हैं
लाल गुलाब: गहरा प्यार और रोमांस
गुलाबी गुलाब: प्रशंसा और सौम्यता
पीला गुलाब: दोस्ती और खुशी
सफेद गुलाब: शांति और सच्चे रिश्ते का प्रतीक
7 फरवरी को रोज डे कैसे मनाया जाता है
रोज डे पर लोग अपने प्रेम का इजहार करने के लिए गुलाब देते हैं. साहित्य और नाटकों में भी गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना गया है. उदाहरण के लिए, शेक्सपियर के ‘रोमियो और जूलियट’ में जूलियट का गुलाब का उल्लेख यह दर्शाता है कि प्रेम की मिठास नाम या पहचान से नहीं घटती.
इतिहास के अनुसार, विक्टोरियन काल में लोग अपने प्रेम को बताने के लिए गुलाब देते है. इसी परंपरा के कारण गुलाब प्यार की भाषा बन गया और 7 फरवरी को इसे रोज डे के रूप में मनाया जाने लगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment