Search

 
 
 

Valentine's Week : प्रपोज डे पर ऐसे करे अपने प्यार का इजहार

बीते दिन रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई थी .आज यानी 8 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे मनाया जा रहा है
 

Lagatar desk : बीते दिन रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई थी .आज यानी 8 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे मनाया जा रहा है .यह वह खास दिन होता है, जब प्रेमी अपने दिल की बात कहने की हिम्मत जुटाते हैं और अपने प्यार का खुलकर इजहार करते हैं

 

एस दिन दिल में हल्की-सी घबराहट, उम्मीद और एक्साइटमेंट महसूस होने लगती है. मोबाइल स्क्रॉल करते-करते अचानक एहसास होता है कि आज वही दिन है, जब दिल में छुपी बात सामने रखनी है.ऐसे में सही आउटफिट और सोच-समझकर चुना गया गिफ्ट इस पल को और भी खास बना सकता है, जिसे आप दोनों हमेशा याद रखें.

 

प्रपोज डे पर क्या पहनें के लिए

अक्सर लड़के इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि कैजुअल पहनें या फॉर्मल. सच यह है कि जो आप पर सहज लगे, वही सबसे अच्छा होता है.हल्के रंग का सिंपल कुर्ता हल्की कढ़ाई के साथ, स्लिम ट्राउजर के साथ बेहद एलिगेंट लगता है.अगर जगह कैजुअल है, कॉफी शॉप, तो पेस्टल शेड की शर्ट और साफ-सुथरे चिनोज बेहतरीन विकल्प हैं.एक अच्छी घड़ी और पॉलिश्ड जूते आपके लुक को पूरा कर देते हैं.

 

महिलाओं के लिए

लड़कियों के लिए विकल्प बहुत हैं, लेकिन सबसे जरूरी है कम्फर्ट.हल्के पेस्टल या फ्लोरल प्रिंट की सूट या कुर्ती अगर आपका स्टाइल है, तो वह भी उतनी ही खूबसूरत लगती है.


सही गिफ्ट कैसे चुनें

महंगा नहीं, मायने रखता हुआ गिफ्ट चुनें.तोहफा कीमत से नहीं, सोच से यादगार बनता है. फूल और चॉकलेट अच्छे हैं, लेकिन वो पल के साथ खत्म हो जाते हैं. बेहतर है ऐसा गिफ्ट दें, जिसे देखकर बार-बार वही एहसास लौट आए.लड़कियों के लिए डेलिकेट ज्वेलरी, पसंदीदा रंग की साड़ी या कुर्ती .लड़कि के लिए अच्छा कुर्ता, स्टोल या क्लासिक वॉच .ये गिफ्ट हर बार इस्तेमाल के साथ उस खास दिन की याद दिलाएंगे.

 

रंग, कपड़ा और माहौल-बिना शब्दों के भावनाएं

 

हल्के रंग सुकून और अपनापन दिखाते हैं, जबकि गहरे रंग खास और गंभीर पलों के लिए सही रहते हैं. सॉफ्ट कॉटन, फ्लोइंग सिल्क और ब्रीदेबल फैब्रिक न सिर्फ आपको अच्छा दिखाते हैं, बल्कि कॉन्फिडेंट भी महसूस कराते हैं.

 

परफेक्शन नहीं, सच्चाई याद रहती है

सच कहें तो कोई भी प्रस्ताव परफेक्ट नहीं होता. शब्द अटकते हैं, हंसी निकल जाती है, हाथ कांपते हैं. लेकिन यही छोटी-छोटी बातें उस पल को खास बनाती हैं. सालों बाद तस्वीरें देखकर कपड़ों से ज्यादा वो एहसास याद आता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही