Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोमवार को पटना-रांची के बीच होगा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल

सांसद जयंत सिन्हा और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने केंद्र सरकार के प्रति जताया आभार सुबह 10:20 पर ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन पहुंचेगी Hazaribagh: रेल मंत्रालय ने बिहार और झारखंड के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. बहुत जल्द पटना और रांची के बीच आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी. ट्रेन महज छह घंटे में पटना से रांची पहुंच जाएगी. इसके ट्रायल रन का शिड्यूल भी जारी हो गया है. सोमवार को ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 06.55 बजे खुलकर 08.20 बजे गया पहुंचेगी. गया से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन रांची से 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें :चौपारण">https://lagatar.in/chauparan-instructions-to-close-all-schools-due-to-scorching-heat/">चौपारण

: भीषण गर्मी के कारण सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश

गया में 10 जबकि बरकाकाना में 5 मिनट ट्रेन रूकेगी

अभी तक की प्लानिंग के मुताबिक गया में 10 मिनट और बरकाकाना में 5 मिनट ट्रेन रूकेगी. हजारीबाग में 10:20 में ट्रेन पहुंचेगी. इस खबर के आने के बाद हजारीबाग के लोगों में भी खुशी है कि अत्याधुनिक सुविधा से लैस ट्रेन यहां से गुजरेगी. हजारीबागवासी पिछले कई सालों से सुपरफास्ट ट्रेन के इंतजार में थे. अब वह इंतजार की घड़ी समाप्त हो रही है. विगत दिनों हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने भी इस बात की जानकारी दी थी और खुशी जाहिर किया था कि डेढ़ सौ साल पुरानी मांग फास्ट ट्रेन की अब पूरी होने जा रही है. ट्रायल के बाद नियमित रूप से ट्रेन चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. वहीं सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी व्यक्त की है. कहा है कि बहुत जल्द ही हजारीबाग से भी ट्रेन गुजरेगी और यहां के लोगों को लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-wrote-a-letter-to-dc-demanding-to-provide-civic-amenities-in-babudih-lal-bhatta-area/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने डीसी को पत्र लिखकर बाबूडीह लाल भट्टा क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की

ट्रायल के दौरान आम यात्रियों के प्रवेश की अनुमति नहीं

वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया प्रायोगिक उद्देश्य से किया जाएगा. पटना और रांची के मध्य प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा. ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा. इसलिए रेल प्रशासन ने अपील कि है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रहें, साथ ही मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही