Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची- हावड़ा के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस : रेल मंत्री

Advertisement
Advertisement
  • दिल्ली में रेल मंत्री से मिले सांसद संजय सेठ
  • 10 साल से अधिक समय से चल रहे ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का किया आग्रह
Ranchi : रांची-हावड़ा रूट पर बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ेगी. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी रांची के सांसद संजय सेठ को दी है. शुक्रवार को सांसद ने दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सांसद ने रांची लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन और कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का आग्रह किया. साथ ही रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर चर्चा की. रेल मंत्री ने सांसद को बताया कि इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची और हावड़ा के बीच आरंभ कर दिया जाएगा.

रांची - बनारस के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाने का आग्रह

संजय सेठ ने रांची और बनारस के बीच भी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन करने का आग्रह किया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि बनारस देश की सांस्कृतिक राजधानी है और बड़ा व्यवसायिक केंद्र भी है. झारखंड से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग बनारस आवागमन करते हैं, लेकिन ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण कई बार लोगों को समस्याएं होती है. वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची और बनारस के संबंधों को भी मजबूत करेगा. व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी दोनों शहर लाभान्वित होंगे.

ट्रेनों का फेरा बढ़ाया जाए

इसके अलावा पिछले 10 वर्षों से चलने वाली साप्ताहिक और विभिन्न ट्रेनों के फेरों को बढ़ाए जाने का आग्रह भी सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से की. सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि ऐसी कई ट्रेनें हैं, जो रांची से चेन्नई,  बेंगलुरु, एर्नाकुलम, वेल्लोर, पुणे, मुंबई जैसे शहरों को जाती हैं. इन ट्रेनों का परिचालन 10 वर्ष से अधिक समय से होता रहा है. इन 10 वर्षों में आबादी भी बढ़ी है और लोगों की यात्राएं भी बढ़ी है. ऐसे में यह आवश्यक है कि इन ट्रेनों का फेरा बढ़ाया जाए ताकि लोगों की यात्रा और सुगम हो सके. सांसद ने जिन ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जाने का आग्रह किया है, उनमें हटिया रेलवे स्टेशन से हटिया बेंगलुरु के लिए ट्रेन संख्या 12835/ 12836 और 18637/18638, हटिया से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए ट्रेन संख्या 12812/12811, रांची से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए ट्रेन संख्या 18609/18610, हटिया से पुणे के लिए ट्रेन संख्या 22846/22845, धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22837/22838 शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – 26">https://lagatar.in/hearing-completed-in-cbi-court-in-26-years-old-fodder-scam-case-decision-on-august-28/">26

वर्ष पुराने चारा घोटाला केस में CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी, 28 अगस्त को फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही