Chandil (Dilip Kumar) : रांची से हावड़ा के लिए रविवार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल रेलवे स्टेशन पर भी सुनिश्चित हो गया है. इसकी अधिसूचना दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा जारी कर दी गई है. विदित हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस का रांची से हावड़ा के लिए परिचालन रविवार 24 सितंबर से सुनिश्चित किया गया है. स्थानीय सांसद संजय सेठ ने अपने प्रस्ताव में रेल मंत्रालय को बताया था कि चांडिल में भी इस ट्रेन का ठहराव दिया जाए. चांडिल बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है और झारखंड व पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है. रविवार से आरंभ होने वाले इस वंदे भारत एक्सप्रेस की सूची में चांडिल स्टेशन का नाम शामिल नहीं था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prabhakar-singh-becomes-chancellor-of-sona-devi-university/">घाटशिला
: प्रभाकर सिंह बने सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति
: प्रभाकर सिंह बने सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति
Leave a Comment