Lagatar Desk
कार्यपालक आदेश से वंदे मातरम् के सभी छंदों को नहीं गाने पर दंड के प्रावधान किये जाने को चुनौती दी गयी है. सुप्रीम कोर्ट में दाख़िल याचिका में यह सवाल किया गया है कि क्या कार्यपालक आदेश से दंड का प्रावधान किया जा सकता है? इस याचिका की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायधीश वी मोहना की पीठ में मंगलवार को हुई.
दायर याचिका में गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है. मंगलवार को सुनवाई शुरू होते ही सॉलिसिटर जेनरल ने कहा का इस मामले में नोटिस जारी करने पर बेवजह सनसनी होगी. इसलिए नोटिस जारी करने के बदले याचिका की कॉपी उन्हें दे दी जाये. वह मामले में सरकार का जवाब दाख़िल कर देंगे. इसके बाद याचिका की कॉपी उन्हें देने का आदेश देते हुए न्यायालय ने इस मामले में अक्तूबर में सुनने का आदेश दिया.