New Delhi : कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ है. इसके लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को चित्तौड़गढ़ में एक रैली में पूरा वंदे मातरम् कनहीं गाने के लिए कांग्रेस पर हल्ला बोला. कहा कि कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए.
STORY | Bankim Chandra's descendant seeks Sonia Gandhi's apology over 'Vande Mataram' row
— Press Trust of India (@PTI_News) August 16, 2026
Sumitro Chatterjee, BJP MLA and a direct descendant of Bankim Chandra Chattopadhyay, has sought an unconditional apology from Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi over an… pic.twitter.com/fT1zPFbx7l
अमित शाह नेआरोप लगाया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर कृति वंदे मातरम गाते हुए हजारों-लाखों लोग देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ गये थे. अमित शाह ने आरोप लगाया कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था. उन्होंने कहा कि यह वंदे मातरम के प्राकट्य का 150वां साल है.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, उनके पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था. कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष(खड़गे) को गान रोकने की बात कही. श्री शाह ने कहा, हम सब टीवी पर यह देखते रह गये. अमित शाह ने देश की आजादी के 80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, तो सोनिया गांधी को रास नहीं आ रहा है.
अमित शाह ने कहा, सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है. आपका यह पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाये. कांग्रेस के लोगों में थोड़ी भी शर्म बची है तो बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए.”
इससे पहले अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया.
बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से माफ़ी की मांग की
भाजपा विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी से बिना शर्त माफ़ी की मांग की है, यह मांग स्वतंत्रता दिवस पर AICC मुख्यालय में हुई कथित घटना को लेकर की गयी है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वंदे मातरमका पूरा संस्करण गाने के दौरान असहजता पैदा की गयी और इसे रोकने की बार-बार कोशिशें की गयी
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.