- कांग्रेस पार्टी ने अपने बचाव में 1937 के ऐतिहासिक कांग्रेस प्रस्ताव का हवाला दिया
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा-आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाये
National News : वंदे मातरम विवाद कांग्रेस का पीछा नहीं छोड़ रहा है. आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में पूरा वंदे मातरम गाये जाने पर सोनिया गांधी ने ऐतराज जताया था. अब आरोप लग रहे हैं कि कांग्रेस की गोवा मीटिंग में अधूरा वंदे मातरम गाया गया.
गलती नहीं, ये सोच है! — ‘वंदे मातरम्’ पर कांग्रेस का शर्मनाक रूप! ⚠️
— BJP (@BJP4India) August 18, 2026
“मैं तो कहीं तक भी नहीं गाता था और ना गाऊंगा…”
जब कांग्रेस नेताओं के मुंह से राष्ट्रगीत के खिलाफ ऐसा जहर निकले, तो समझिए नफरत कितनी गहरी है। सोनिया-राहुल की इस मानसिकता को पूरा देश देख रहा है!
राष्ट्रगीत का… pic.twitter.com/XxUPNOGHQt
खबर है कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम के शुरू के दो छंद ही गाये. अहम बात यह रही कि गोवा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे. बता दें कि गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और नये संशोधनों के तहत आधिकारिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सभी छह अंतरों का पूर्ण गायन अनिवार्य किया गया है.
नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दरअसल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाये जाने के दौरान कुछ इशारा किया था. भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में पूरा वंदे मातरम गाये जाने का विरोध किया था. अब गोवा में आयोजित मीटिंग में वंदे मातरम के शुरुआती दो छंद ही गाये जाने पर कांग्रेस एक बार फिर विवादों में फंस गयी है.
भाजपा ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए आज मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया. उसमें लिखा, गलती नहीं, ये सोच है! वंदे मातरम पर कांग्रेस का शर्मनाक रूप! मैं तो कहीं तक भी नहीं गाता था और ना गाऊंगा.
भाजपा ने लिखा कि जब कांग्रेस नेताओं के मुंह से राष्ट्रगीत के खिलाफ ऐसा जहर निकले, तो समझिए नफरत कितनी गहरी है. सोनिया-राहुल की इस मानसिकता को पूरा देश देख रहा है. राष्ट्रगीत का अपमान देश कभी माफ नहीं करेगा!
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने वंदे मातरम प्रकरण पर कहा, आज हम कांग्रेस पार्टी की सोच पर सवाल उठाना चाहते हैं, अगर कांग्रेस ऐसा बर्ताव करती है, तो उसे भारत के आज़ादी के आंदोलन पर अपना एकाधिकार होने का दावा करना बंद कर देना चाहिए.
अगर कांग्रेस महान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ ऐसा कर रही है, तो बेहतर होगा कि आप आज़ादी के आंदोलन के संरक्षक होने का एकाधिकार का दावा करना छोड़ दें.
श्री प्रसाद ने कहा, 1936 और 1937 में कांग्रेस का मुस्लिम लीग के साथ समझौता हुआ था. हो सकता है कि मुस्लिम लीग ने कहा हो कि आपको सिर्फ 2 पद ही गाने चाहिए क्योंकि इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं.
कांग्रेस पार्टी ने अपने बचाव में 1937 के ऐतिहासिक कांग्रेस प्रस्ताव का हवाला दिया है. उसमें शुरुआती दो छंद गाने की परंपरा तय की गयी थी. मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा-आरएसएस के आरोपों का जवाब देते हुए उनकी स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर सवाल उठाये. भाजपा पर वंदे मातरम प्रकरण का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.