Search

 
 
 

मारवाड़ी कॉलेज में शुरू हुआ ‘वंदे मातरम् राष्ट्रगीत गाना अभियान’

मारवाड़ी कॉलेज व समादेशी पदाधिकारी, 3 झारखंड बटालियन एनसीसी के निर्देशानुसार बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी कंपनी की ओर से परिसर में ‘वंदे मातरम् राष्ट्रगीत गाना अभियान’ की शुरुआत की गई
 

Ranchi: मारवाड़ी कॉलेज व समादेशी पदाधिकारी, 3 झारखंड बटालियन एनसीसी के निर्देशानुसार बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज में एनसीसी कंपनी की ओर से परिसर में ‘वंदे मातरम् राष्ट्रगीत गाना अभियान’ की शुरुआत की गई. अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देना है.


एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो की अगुवाई में शुरू हुआ यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा.कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी एनसीसी कैडेटों को शुभकामनाएं दीं. 

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करता है. यह पूरे राष्ट्र को एकजुट करने की पहल है और इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी की है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मिलकर इस मिशन को सफल बनाएंगे.इस अवसर पर वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. शहाबुद्दीन और डॉ. उमेश कुमार ने भी राष्ट्र के प्रति समर्पित इस कार्यक्रम के लिए कैडेटों को शुभकामनाएं दीं.

 

लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का गायन राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक है. यह राष्ट्र की एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करता है तथा लोगों को एकजुट करने का काम करता है. उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रगीत गाया या सुना जाए तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए. राष्ट्रगीत का सम्मान राष्ट्र के सम्मान से जुड़ा है.

 

अभियान को सफल बनाने में सीनियर कैडेट अमित कुमार सिंह, कुमार शानू, विशाल कुमार, सूरज मरांडी, कैडेट अंजली तिग्गा, गुलाब कुमार, रोहित एक्का, दिव्या कुमारी, सत्यम कुमार पाण्डेय, लक्षिता कश्यप, श्रीशा मनु, मनीता उरांव, रिया कुमारी, पंकज तिर्की, अमित कुमार सहित अन्य कैडेटों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही