Search

 
 
 

वनवासी कल्याण केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर 40 विद्यार्थियों को करायेगा प्रतियोगी परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी

 
Ranchi : बरियातू रोड आरोग्य भवन स्थित वनवासी कल्याण केंद्र 40 आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करायेगा. इसको लेकर शुक्रवार को वनवासी कल्याण केंद्र परिसर में एक प्रेसवार्ता की गई. नवगठित सदस्यों ने कहा कि 40 आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा. जिसमें 20 जनजातीय विद्यार्थी एवं 20 अन्य वर्ग के विद्यार्थियों का चयन लिखित एवं मौखिक परीक्षा के बाद किया जाएगा. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को सक्षम और सामर्थ्यवान बनाना है. निर्माण के विषय में बताया गया कि संस्थान राज्य प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा देनेवाले गरीब वर्ग के विद्यार्थियों की क्षमता विकास के उद्देश्य से चलाया जा रहा. कई विद्यार्थियों का प्रशासनिक सेवा के अलावा अन्य सरकारी सेवाओं में भी पूर्व में चयन हो चुका है. इसमें नामांकन के लिए परीक्षा फॉर्म वनवासी कल्याण केन्द्र की website: vanvasikalyankendra.org से या कार्यलय से प्राप्त किया जा सकता है. आवेदन शुल्क रु. 500.00 के साथ कार्यालय में फॉर्म जमा लिया जाएगा. मौके पर ओमप्रकाश अग्रवाल, विकास शर्मा, शिवेंद्र लाल माणिक, कौशल कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, प्रकाश बजाज शामिल थे. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही