Varanasi : काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद केस को लेकर बड़ी खबर आयी है. इस मामले में वाराणसी जिला कोर्ट ने कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला किया है. खबरों के अनुसार कोर्ट द्वारा नियुक्त कमिश्नर 19 अप्रैल को मंदिर-मस्जिद परिसर का दौरा करेंगे और वीडियोग्राफी भी होगी. कोर्ट ने इस दौरान सुरक्षाबल तैनात करने का आदेश भी दिया है, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-minister-eshwarappa-will-resign-this-evening-in-contractor-suicide-case-cm-said-will-conduct-a-fair-investigation/">कर्नाटक
: ठेकेदार आत्महत्या मामले में मंत्री ईश्वरप्पा आज शाम देंगे इस्तीफा, सीएम ने कहा, निष्पक्ष जांच करेगी पुलिस
: अल-अक्सा मस्जिद में पुलिस और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष, 117 घायल
: ठेकेदार आत्महत्या मामले में मंत्री ईश्वरप्पा आज शाम देंगे इस्तीफा, सीएम ने कहा, निष्पक्ष जांच करेगी पुलिस
परिसर को हिंदुओं को सौंपने की मांग
बता दें कि वाराणसी जिला कोर्ट ने सितंबर 2020 में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. याचिका में परिसर को हिंदुओं को सौंपने की मांग की गयी है. याचिकाकर्ताओं ने परिसर के निरीक्षण, रडार अध्ययन और वीडियोग्राफी के लिए कोर्ट से आदेश मांगा था. याचिकाकर्ता का दावा है कि परिसर को हिंदू देवताओं को वापस सौंप दिया जाना चाहिए. इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कमिश्नर नियुक्त किया है. इसे भी पढ़ें : Jerusalem">https://lagatar.in/police-and-palestinians-clash-at-jerusalem-al-aqsa-mosque-117-injured/">Jerusalem: अल-अक्सा मस्जिद में पुलिस और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष, 117 घायल
Leave a Comment