Search

वाराणसी : पीएम ने क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया, कहा, आज जो खेलेगा, वही खिलेगा...

Varanasi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान सबित होगा. कहा कि खेल को लेकर भारतीय लोगों की सोच बदली है. आज जो खेलेगा, वही खिलेगा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले आज सुबह पीएम वाराणसी पहुंचे. एयरपोर्ट पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इस क्रम में दोनों नेता एक खुले वाहन में वहां से बाहर निकले. रोड शो में  लोगों ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया.

स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा लोग बैठकर मैच देख पायेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में कहा कि काशी में आज एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गयी है. यह स्टेडियम पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान जैसा होगा. स्टेडियम में 30,000 से ज्यादा लोग बैठकर मैच देख पायेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि इससे खेलों को लोकप्रिय बनाने और युवाओं के बीच खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी.आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है. कहा कि नये-नये देश क्रिकेट खेलने के लिए आगे आ रहे हैं. कहा कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने वाली है. मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नये स्टेडियम भी चाहिए. बनारस का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है.

नारी नेतृत्व का सामर्थ्य हर कालखंड में हमने साबित किया

इससे पहले संपूर्णानंद संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय के मैदान में नारी शक्ति वंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने का श्रेय महिलाओं को दिया. कहा कि हमने नारी नेतृत्व का सामर्थ्‍य हर कालखंड में साबित किया है. मोदी ने कहा कि नारी का नेतृत्व बाकी दुनिया के लिए एक आधुनिक व्यवस्था हो सकती है, लेकिन हम तो महादेव से पहले मां पार्वती और गंगा को प्रणाम करने वाले लोग हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी यही काशी रानी लक्ष्‍मीबाई जैसी वीरांगना की जन्‍मभूमि भी है. आजादी की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना से लेकर आधुनिक भारत में मिशन चंद्रयान तक नारी नेतृत्व का सामर्थ्य क्या होता है, यह हमने हर कालखंड में साबित किया है.

मोदी ने कहा, काशी में आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं...

विधेयक पारित होने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि `आप नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ही लीजिए, तीन दशकों से यह कानून लटका हुआ था, लेकिन आज आपकी ही ताकत है कि संसद के दोनों सदनों में ऐसी ऐसी पार्टियों को इसके समर्थन में आना पड़ा जो पहले इसका विरोध करते थकते नहीं थीं. पीएम ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसा ऐतिहासिक कानून पास होने के बाद सबसे पहले काशी में आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं. मोदी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी तादाद में आप हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. संयोग से कुछ ही समय में दुर्गा पूजा उत्सव शुरू होने वाला है. बनारस में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित करने की तैयारी चल रही है. नारी शक्ति अधिनियम ने इस बार नवरात्र के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है. संभावना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ``इस कानून से देश की महिलाओं के विकास के लिए नये रास्ते खुलेंगे. लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ेगी. मैं इस उपलब्धि के लिए आपको और देश की माताओं-बहनों को काशी की पवित्र धरती से बहुत बहुत बधाई देता हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment