Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

18 घंटे के इलाज के लिए सवा लाख का बिल दे फंसा वरदान हॉस्पिटल, CM के निर्देश पर शुरू हुई जांच

Advertisement
Advertisement

राजधानी के रातू में स्थित है वरदान हॉस्पिटल,डीसी ने बनायी जांच कमेटी,कहा-रिपोर्ट सही आने पर होगी ठोस कार्रवाई

Ranchi:राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के नाम किस तरह निजी हॉस्पिटल लूट मचा रहे हैं. इसके कई उदाहरण लगातार मिल रहे हैं. बीते दिनों 12 अप्रैल को महिलौंग स्थित द्वारिका हॉस्पिटल व रिसर्च सेंटर ने एक मरीज को एक दिन के इलाज का बिल एक लाख रुपये थमा दिया था. इसपर जेएमएम विधायक सीता सोरेन ने सीएम से अपील कर कहा था कि इस संकट में एक गरीब व्यक्ति इतना बिल कहां से देगा. सीएम के डीसी को दिये निर्देश के बाद बिल में कमी की गयी थी. अब एक नया मामला राजधानी के रातू स्थित वरदान हॉस्पिटल से जुड़ा है. यहां पर एक व्यक्ति को केवल 18 घंटे इलाज के नाम पर 1.28 लाख रुपये का बिल थमा दिया. इसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शिकायत की गयी. जिसपर उन्होंने रांची डीसी छवि रंजन को जांच का निर्देश दिया है.

आरोपःबिल देने के बाद हॉस्पिटल ने परिजन को कहा- आप मरीज को यहां से ले जाएं

मुख्यमंत्री को बताया गया है कि रातू स्थित वरदान हॉस्पिटल में लूट मची हुई है. यहां पर भर्ती एक मरीज जिसका नाम नरेश प्रसाद है उसे 18 घंटे इलाज के नाम पर 1 लाख 28 हज़ार का बिल दे दिया गया है. वहीं इनको वरदान हॉस्पिटल की तरफ से बोला दिया गया है कि आप मरीज को कही और ले जाएं.

सीएम के निर्देश पर डीसी ने बनायी दो सदस्यीय जांच कमेटी

सीएम के निर्देश पर डीसी छवि रंजन ने जांच के लिए एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट और एक डॉक्टर की जांच कमेटी बना दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया है कि समिति के सदस्यों को हॉस्पिटल का दौरा कर जांच करने व रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. डीसी ने कहा है कि रिपोर्ट में अगर वरदान हॉस्पिटल पर लगाए आरोप सही पाये जाते हैं, तो इस आधार पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही