Search

 
 
 

पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

 
Saraikela: स्वतंत्रता आन्दोलन के अग्रणी सेनानी महान लोकनायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. भारतीय जनतंत्र मोर्चा पूर्व जिला संयोजक बुलेट राम नारायण सिंह के नेतृत्व में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वरिष्ठ नेता आलोक रंजन सिंह, युवा नेता अमित कुमार सिन्हा, रोहन मुखर्जी, अभय सिन्हा, पीयूष रंजन, आदि इस कार्यक्रम में शामिल रहे. वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलकांत झा के नेतृत्व में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई. जिसमें रमेश लोहार, रमेश पंडित, असीम मुखर्जी, निखिल सरकार आदि लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/two-criminals-planning-murder-in-seraikela-arrested-arms-recovered/85270/">सरायकेला

में हत्या की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

विभिन्न संगठनों ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

भाजपा अजजा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय सरदार के नेतृत्व में भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. जिसमें भाजपा नेता गणेश महाली, शंकर सिद्धार्थ सिंह देव, लाल सिंह सोय, बद्री दरोगा, मनोज महतो, राजू सरदार शामिल रहे. झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो के नेतृत्व में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. इसमें जगदीश महतो, उदय मार्डी, भोमरा मांझी, शंकर मुखी शामिल थे. राजद नेता अर्जुन प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. जिसमें जिलाध्यक्ष गाजु साव, इंद्रजीत सिंह, इंदर सिंह, सुनिता बारिक, पुष्पा सिंह, मुकेश झा थे. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/dgp-reached-the-highly-naxal-affected-areas-of-seraikela-heard-the-problems-of-villagers-in-the-public-court/82759/">सरायकेला

के अति नक्सल प्रभावित इलाकों में पहुंचे DGP, जनता दरबार में सुनीं ग्रामीणों की समस्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही