Search

 
 
 

दुष्कर्म का दोषी वरुण को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, एक लाख जुर्माना

 
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के दोषी वरुण सिंह को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. इसके साथ ही कोर्ट ने वरुण पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर दोषी को अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी. कोर्ट ने गुरुवार को वरुण को दोषी करार दिया था. सोमवार को उसकी सजा की बिंदु पर सुनवाई हुई. पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के मुताबिक, वरुण ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था. इस संबंध में लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. इसे भी पढ़ें -बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-coup-mamata-appeals-to-people-in-west-bengal-to-maintain-peace/">बांग्लादेश

तख्ता पलट : ममता ने पश्चिम बंगाल के लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही