Search

 
 
 

वरुण धवन ने लिया विटामिन 'सी' का भरपूर डोज

 
Lagatardesk: सिटाडेल हनी बनी` में दमदार एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाले यंग स्टार विटामिन सी के फैन हैं. उन्होंने इसका प्रमाण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया भी है.वरुण ने एसईएसी (समंदर) को अपना विटामिन बताया है. इंस्टाग्राम पर अपनी एक शर्टलेस सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह पानी से तरबतर नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के बैकड्रॉप में समंदर और कुछ चट्टानें नजर आ रही हैं.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-3-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वरुण ने तस्वीर को कैप्शन दिया, `विटामिन सी (समंदर)`.`सिटाडेल: हनी बनी` की बात करें तो इसे राज और डीके ने निर्देशित किया है. यह अमेरिकी टेलीविजन सीरीज सिटाडेल का भारतीय रूपांतरण है. यह हनी और बनी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो नादिया सिंह (मूल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा द्वारा निभाई गई भूमिका) के माता-पिता हैं सीरीज में वरुण धवन के अपोजिट साउथ स्टार सामंथा रूथ प्रभु हैं, जबकि केके मेनन, सिमरन, सिकंदर खेर, साकिब सलीम, सोहम मजूमदार, शिवांकित सिंह परिहार और थलाइवासल विजय ने भी अहम भूमिका निभाई है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   वरुण धवन का अगला प्रोजेक्ट बेबी जॉन है 15 नवंबर को अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को एक्शन से भरपूर किरदार की झलक दिखाई थी. वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, `मेरे जैसे कई होंगे लेकिन मैं पहली बार आया हूं!!! बेबीजॉन (हैशटैग) यह शुरू होता है…` बता दें कि `बेबी जॉन` इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी. एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, बेबी जॉन का निर्माण ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो द्वारा किया गया है. कलीज ने इसका निर्देशन किया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही