Search

 
 
 

बेबी जॉन’ में वरुण धवन का दिखेगा अलग अंदाज, टीजर दमदार

 
Lagatardesk: वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म `बेबी जॉन` रिलीज के लिए तैयार है.एक्टर ने अपने पुलिस अवतार की एक नई झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है.साथ ही अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.यह पहली बार है जब वरुण पूरी तरह से एक्शन अवतार में देखा जा सकता है. एक्टर पहली बार ऐसा किरदार निभागें वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे जैसे कई लोग होंगे लेकिन मैं पहली बार आया हू `बेबी जॉन` (हैशटैग) की शुरुआत .इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया, टीजर वीडियो सिनेमाघरों में "सिंघम अगेन" और "भूल भुलैया 3" के साथ चलाया गया. टीजर दमदार है.देखकर पता चलता है कि फिल्म में एक्शन और इमोशन का जबरदस्त तड़का लगाया गया है.इस फिल्म में वरुण एक पुलिस वाले और एक अकेले पिता की भूमिका निभा रहे हैं. टीजर में वो दमदार ड़ायलौग बोलते नजर आ रहे हैं. एक सीन में वे कहते हैं, "मेरे जैसे बहुत आए होंगे, मैं पहली बार आया हूं.``https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-7-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   टीजर में तमिल अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की झलक भी दिखी वो वरुण के अपोजिट है. अभिनेता जैकी श्रॉफ खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. `बेबी जॉन` इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, बेबी जॉन का निर्माण ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो द्वारा किया गया है. कलीस द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर को स्क्रीन पर आएगी. वरुण के पास सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ एक आगामी "बॉर्डर 2" भी है. यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही