Search

 
 
 

वरुण रंजन बने मनरेगा आयुक्त, 15 मार्च से खाली था पद

 

Ranchi: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वरुण रंजन ने मनरेगा आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया. 15 मार्च 2021 से ही मनरेगा आयुक्त के पद खाली था.

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने वरुण रंजन के मनरेगा आयुक्त पद ग्रहण करने का स्वागत किया है और खुशी जाहिर की है .15 मार्च 2021 से ही मनरेगा आयुक्त के पद खाली होने के कारण मनरेगा कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विचार नहीं हो पाया था. मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सोरेन ने कहा कि पिछली हड़ताल के दरम्यान हुए समझौते के संकल्प जल्द जारी हो ताकि मनरेगा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा ईपीएफ मानदेय बढ़ोतरी जैसी मांगों को पूरा किया जा सके.

लंबित मांगों को पूरा करने की मांग

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में covid-19 की महामारी में मनरेगा कर्मियों को बिना सामाजिक सुरक्षा के ड्यूटी पर लगाया जा रहा है. इस कारण कई मनरेगा कर्मियों की मौत हो चुकी है. कई कर्मी अभी संक्रमित हुए हैं. बावजूद कोरोना वॉरियर्स के रूप में प्रखंड, पंचायत और गांव तक अपने दायित्वों को निभा रहे हैं. संघ की ओर से कहा गया है कि हमें पूरा भरोसा है कि नवनियुक्त मनरेगा आयुक्त विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही