Search

 
 
 

वट सावित्री पूजा : सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना

 
Chandwa : चंदवा प्रखंड समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की. शहर के अलग-अलग जगहों पर वट वृक्ष के नीचे सामूहिक रूप से बैठकर सुहागिनों ने पूजा-अर्चना कर वट वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधा. शहर के थाना टोली चंदवा, रांची-डाल्टनगंज रोड ब्रह्मनी व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की और सावित्री- सत्यवान की कथा का श्रवण किया. पुजारी ने बताया कि इस व्रत का पालन करने से महिलाएं अपने पति के लिए सौभाग्य और समृद्धि लाने में सक्षम होती हैं. महिलाएं वट यानी बरगद की पूजा करती हैं. वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ का महत्व अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि बरगद के पेड़ की पूजा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बरगद के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. पेड़ की जड़ें ब्रह्मा, तना विष्णु और बरगद के पेड़ के ऊपरी हिस्सा भगवान शिव का प्रतिनिधित्व करते हैं और पूरा पेड़ सावित्री माना जाता है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-3469-teachers/">रांची

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3469 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही