Search

 
 
 

वीडी सतीशन डार्क हॉर्स साबित हुए, केरलम के नये सीएम होंगे, कांग्रेस ने कर दी घोषणा

कांग्रेस ने केरलम के सीएम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को दरकिनार करते हुए वीडी सतीशन के नाम का एलान कर दिया गया है. वे केरलम के नये मुख्यमंत्री होंगे.
 
वीडी सतीशन

 New Delhi : कांग्रेस ने केरलम के सीएम की घोषणा कर दी है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को दरकिनार करते हुए वीडी सतीशन के नाम का एलान कर दिया गया है. वे केरलम के नये मुख्यमंत्री होंगे.

 

 

कांग्रेस पार्टी ने आज गुरुवार को उनके नाम का फाइनल कर दिया. अब पिछले 11 दिन से जारी गतिरोध समाप्त हो गया है.  खबर है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरलम के मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा से पूर्व पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ राय-मशवरा किया. 

 

 
सूत्रों के अनुसार श्री खड़गे, एआईसीसी की महासचिव प्रभारी दीपा दासमुंशी और पर्यवेक्षक अजय माकन, मुकुल वासनिक ने नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत की थी.  

 

 
बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को घोषित हुआ था.  11 दिन तक मगजमारी होती रही. राहुल गांधी ने बुधवार शाम खड़गे के साथ लगभग 30 मिनट तक  बैठक की.

 


इसमें  मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर मंथन किया गया. इस क्रम में राहुल ने  आज गुरुवार सुबह एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही