Search

 
 
 

वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 20 विधायक भी मंत्री बनाये गये

कांग्रेस के नेतृत्व में बनी नयी यूडीएफ सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शिरकत की.
 

Thiruvananthapuram :  कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीशन ने आज सोमवार को  केरलम के तिरुवनंतपुरम स्थित सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर की.  

 

 

राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके अलावा वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला सहित 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली है.

 

 

 

कांग्रेस के नेतृत्व में बनी नयी यूडीएफ सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शिरकत की.

 

अहम बात यह रही कि समारोह में केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर IUML के प् नेता सैयद सादिकली शिहाब थंगल भी शामिल हुए.  


 
चेन्निथला ने गृह मंत्री होंगे. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ और कांग्रेस विधायक के मुरलीधरन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, बिंदू कृष्णा, एम लिजू, केए तुलसी और ओजे जनीश, टी सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन मंत्रिमंडल में शामिल किये गये हैं,  
 


यूडीएफ गठबंधन में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच विधायकों पीके कुन्हालीकुट्टी, एन शमसुद्दीन, के एम शाजी, पीके बशीर और वी अब्दुल गफूर को भी मंत्री बनाया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष व शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही